CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

आंधी-तूफान बना आफत: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, परिवार मलबे में दबा


कोरबा।
जिले में रविवार रात अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र के प्रेमनगर कपाटमुड़ा मार्ग में एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की नई दीवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच तेज आंधी के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। यह दीवार सीधे पड़ोसी अजय धनवार के घर पर आ गिरी।

हादसे में अजय धनवार के मकान का छप्पर पूरी तरह टूट गया और ईंट-मलबा घर के अंदर सो रहे अजय, उसकी पत्नी और बच्चे के ऊपर गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर बाहर निकले और घटनास्थल का भयावह मंजर देख सन्न रह गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत कोरबा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में घर के अंदर रखा स्कूटी, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य घरेलू सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक संतोष वर्मा भी अस्पताल में मौजूद है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads