CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


दर्री BPP प्लांट के पास संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव — मर्डर या सुसाइड? पुलिस जांच तेज


(CG ई खबर | दरी ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा | दर्री क्षेत्र कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में स्थित BPP प्लांट की बाउंड्री वॉल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह सामने आई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।

🔎 घटना कैसे सामने आई?
स्थानीय लोगों ने सुबह टहलने के दौरान पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

👤 मृतक की पहचान
मृतक की पहचान अरुण निषाद (पिता स्व. किशोर) के रूप में हुई है, जो दर्री फर्टिलाइजर बस्ती का निवासी था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

⚠️ संदेह के घेरे में मौत
प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह आत्महत्या है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया — इस पर अभी संशय बना हुआ है।

👮‍♂️ मौके पर पुलिस, जांच तेज
सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हर एंगल से जांच की जा रही है।

📑 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

😟 इलाके में दहशत, उठ रहे कई सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल है। लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं — आखिर युवक की मौत के पीछे सच्चाई क्या है?


📢 CG ई खबर | आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7
✍️ जिला संवाददाता – कोरबा

Top Post Ad

Below Post Ad