CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


कोरबा में जंगल माफिया पर बड़ा प्रहार! 6 घरों में छापा, लाखों की अवैध लकड़ी जब्त


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा बड़ी खबर | जंगल माफिया पर बड़ा एक्शन

कोरबा। जिले में जंगल माफिया के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई है। अवैध लकड़ी कारोबार पर नकेल कसते हुए अलग-अलग स्थानों पर 6 घरों में एक साथ छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब ₹4.25 लाख की अवैध लकड़ी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह लकड़ी बिना वैध अनुमति के काटकर संग्रहित की गई थी, जिसे बेचने की तैयारी थी।

इस पूरे ऑपरेशन में वन विभाग की 55 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम शामिल रही। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर जंगल माफिया के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध कटाई या तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 CG ई खबर
"आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7"

Top Post Ad

Below Post Ad