CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


हसदेव नदी में प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई: HTPP पर 18 करोड़ का जुर्माना


📍 छत्तीसगढ़, कोरबा

(CG ई खबर जिला संवाददाता नारायण चंद्राकर)

कोरबा। में बढ़ते जल प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है, जिससे सरकारी विभागों की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, शंकर इंजीनियरिंग की लापरवाही और कार्यप्रणाली ने की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कंपनी की गड़बड़ियों का सीधा असर नदी के जल पर पड़ रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए एचटीपीपी प्रबंधन पर 18 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है। विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) एस.एन. साय द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले नगर निगम आयुक्त द्वारा कटघोरा एसडीओ को पत्र लिखकर नदी में मिल रहे दूषित पानी को तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लापरवाही जारी रहने पर यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad