CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


SECL गेवरा प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, 9 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी


📰 CG ई खबर | कोरबा से बड़ी खबर 

गेवरा//कोरबा: एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के भू-विस्थापित ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। प्रबंधन पर लगातार वादाखिलाफी और रोजगार के नाम पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 3 दिनों के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 9 अप्रैल 2026 से SECL गेवरा क्षेत्र का संपूर्ण कार्य अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया जाएगा।


प्रबंधन पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप

जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार धरना समाप्त कराने के लिए प्रबंधन ने आश्वासन दिए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई—

  • 10 मार्च 2026: सभी पात्र विस्थापितों को रोजगार देने का वादा अधूरा
  • 18 मार्च 2026: 15 लोगों को तत्काल नौकरी देने की घोषणा, जॉइनिंग नहीं
  • 27 मार्च 2026: 20 लोगों को 8 अप्रैल तक बी-फॉर्म ट्रायल व जॉइनिंग का भरोसा, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं

3 दिन का अल्टीमेटम, फिर ठप होगा काम

ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अब वे और इंतजार नहीं करेंगे।
यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे काम बंद कर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी SECL गेवरा प्रबंधन की होगी।


प्रशासन को दी गई सूचना

इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा औपचारिक आवेदन—

  • जिलाधीश कोरबा
  • पुलिस अधीक्षक
  • अनुविभागीय अधिकारी (कटघोरा)
  • तहसीलदार (दीपका)
  • संबंधित थाना प्रभारी

को सौंप दिया गया है।


संघर्ष जारी रखने का ऐलान

ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट कर दिया है—
"जब तक हक नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।"


📍 CG ई खबर | आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad