CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जंगल में ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त


जगदलपुर। Jagdalpur Crime News: 
देश में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क के तौर पर कुख्यात से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के के घने जंगलों में पुलिस ने ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश किया है।

रेंज के डीआईजी के नेतृत्व में की गई सर्जिकल कार्रवाई में करीब 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जंगल में हाईटेक मोबाइल यूनिट का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण तस्करी नहीं थी, बल्कि जंगल के भीतर एक हाईटेक मोबाइल यूनिट स्थापित की गई थी। यहां गांजे को प्रोसेस कर इंटरनेशनल मार्केट के लिए हशीश ऑयल तैयार किया जा रहा था। मौके से 50 किलो गांजा और ऑयल बनाने के आधुनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी यूनिट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि जरूरत पड़ने पर इसे कुछ ही मिनटों में समेटकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके।

तस्कर फरार, नेटवर्क पर शक गहराया
पुलिस की दबिश की भनक लगते ही तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। इससे इस गिरोह के संगठित और बड़े नेटवर्क होने की आशंका और गहरा गई है।

मलकानगिरी-कोरापुट बेल्ट लंबे समय से गांजा तस्करी का बड़ा हॉटस्पॉट रहा है, जहां से देशभर में अवैध सप्लाई की जाती रही है। अब इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads