CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

चाकूबाजों पर गिरी गाज! रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर (CG ई खबर) : 
रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अभियान के तहत चाकूबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दबिश देकर 2 आरोपियों को अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फाफाडीह इलाके से आरोपी सुनील दीप को अवैध चाकू के साथ पकड़ा।


वहीं, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने न्यू शांति नगर क्षेत्र में आरोपी सावन बघेल को चाकू सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की है।

रायपुर पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

रायपुर पुलिस की अपील:
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिक भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


✍️ CG ई खबर | आपकी आवाज आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads