CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज़ पलटा, 9 की मौत, कई लापता — मासूम विराज की तलाश जारी


जबलपुर (CG ई खबर)  
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। क्रूज़ पलटने से अब तक 9 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

हादसे के बाद की तस्वीरें बेहद हृदयविदारक हैं। घटनास्थल पर अपने परिजनों को ढूंढते, रोते-बिलखते लोग नजर आ रहे हैं। इसी बीच सबसे मार्मिक तस्वीर 5 साल के मासूम विराज के परिवार की सामने आई है, जो अब तक लापता है।

“मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो”

विराज के पिता का दर्द हर किसी को झकझोर रहा है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि “जमीन-आसमान एक कर दो, लेकिन मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो।” इस हादसे में विराज की मां नीतू सोनी का शव बरामद कर लिया गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों ने प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मदद की गुहार लगाई है। परिवार की मांग है कि पूरे डैम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए सेना को भी उतारा जाए।

लापरवाही के आरोप

परिवार ने मीडिया से बातचीत में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा मना करने के बावजूद क्रूज़ को चलाया गया। इतना ही नहीं, यात्रियों को लाइफ जैकेट भी समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए और विरोध करने पर ही जैकेट दिए गए।

फिलहाल SDRF और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन हर गुजरता पल लापता लोगों के परिवारों के लिए बेचैनी और दर्द को और बढ़ा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads