ग्राम गातापार में मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल

CG.ई ख़बर


पलारी। थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 05 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तालाब के पार को फोड़ने एवं तालाब की मछलियां बह जाने की बात को लेकर विवाद करते हुए घटना को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे पीड़ित को चोटें आईं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. सदेशन चंदेल (36 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी
  2. बबीता चंदेल (33 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी
  3. अनुसूईया चंदेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी
  4. प्रभा चंदेल (30 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी
  5. सीमा बंजारे (40 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी
  6. शशि चंदेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम गातापार थाना पलारी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है।

3/related/default