रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े आर्थिक अपराधों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन, हवाला नेटवर्क और ब्लैक मनी के खेल का खुलासा किया है।
पुलिस की साइबर सेल, कोतवाली थाना और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन प्रमुख आरोपियों — , और — को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल क्रिकेट सट्टे के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहे थे और हवाला नेटवर्क के माध्यम से ब्लैक मनी को व्हाइट करने का संगठित खेल संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल फोन तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क केवल ऑनलाइन सट्टेबाजी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से बड़े पैमाने पर आर्थिक अपराध, हवाला ट्रांजैक्शन और अवैध धन को वैध बनाने की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस को आरोपियों के फायनेंशियल मनी ट्रेल से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम सहित संगठित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है।
एसएसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी और संगठित आर्थिक अपराधों में शामिल किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के लिए अब कोई जगह नहीं है।


