CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

चरित्र शंका में पति बना हैवान: पत्नी की गला रेतकर हत्या, 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

पाली (CG ई खबर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहामुड़ा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। वहीं मृतका के दो बेटे और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरहामुड़ा निवासी 35 वर्षीय रमाशंकर यादव अपनी 30 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा यादव के चरित्र पर आए दिन शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर रमाशंकर ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पूर्णिमा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति रमाशंकर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चरित्र शंका को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads