ads 90x728

जांजगीर में खौफनाक वारदात : जमीन विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार


जांजगीर शिवरीनारायण क्षेत्र। अंतर्गत ग्राम भवतरा में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में अज्ञात हमलावरों द्वारा परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही एवं स्वयं घटनास्थल पहुंचे। उनके निर्देश पर थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोनसाय कश्यप पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2009 में उसने अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या की थी, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। करीब दो वर्ष पहले जेल से रिहा होने के बाद से उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप के साथ जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। मृतक की शिकायत पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads