CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

गेवरा बस्ती में शुरू हुआ श्रुटि सुधार राजस्व महाशिविर, जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लोगों को मिल रही बड़ी राहत


कोरबा। South Eastern Coalfields Limited कुसमुंडा
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेवरा की भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए बहुप्रतीक्षित “श्रुटि सुधार राजस्व महाशिविर” का शुभारंभ सोमवार से मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 27 गेवरा बस्ती में हो गया। जिला प्रशासन एवं एसईसीएल प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपने भूमि दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन कर रहे हैं।

शिविर में नाम संशोधन, भूमि अभिलेख सुधार, रिकॉर्ड दुरुस्ती, दस्तावेज सत्यापन सहित विभिन्न राजस्व मामलों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। लंबे समय से जमीन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इस शिविर की मांग लंबे समय से उठ रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के समक्ष विषय को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद यह समाधान महाशिविर संभव हो सका। शिविर को सफल बनाने एवं क्षेत्रवासियों को सुविधा दिलाने में वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद राजकुमार कंवर, वार्ड 26 के पार्षद प्यारेलाल दिवाकर, वार्ड 27 के पार्षद इंद्रजीत बिंझवार तथा वार्ड 28 के पार्षद श्रवण कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी छोटी-छोटी राजस्व समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह शिविर 25 मई 2026 से 29 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित रहेगा, जहां प्रभावित ग्रामीण अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर लाभ ले सकते हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads