ads 90x728

गेवरा रोड से बंद ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन


छत्तीसगढ़ / कोरबा। जिले के गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से कोविड काल से पहले संचालित होने वाली ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। समाजसेवक ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर गेवरा रोड स्टेशन से पूर्व की तरह 5 ट्रेनों का संचालन बहाल करने की मांग की है।

प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि कोविड महामारी से पहले गेवरा रोड स्टेशन से 5 यात्री ट्रेनों का परिचालन होता था, लेकिन वर्तमान में केवल 2 ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों को कोरबा स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है, जिससे गेवरा क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी पत्र क्रमांक 1321 दिनांक 12 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा विधायक द्वारा रेल विभाग को अनुशंसा पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्तमान में कोरबा से सुबह 8 बजे रायपुर के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन गेवरा रोड से किया जाए। साथ ही रात में कोरबा तक रुकने वाली ट्रेन को भी गेवरा रोड तक विस्तारित किया जाए।

समाजसेवक प्रदीप जायसवाल ने कहा कि गेवरा रोड क्षेत्र एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक है और यहां बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे में यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलना आवश्यक है।

उन्होंने रेल मंत्री से मंत्री एवं विधायक द्वारा भेजे गए अनुशंसा पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए गेवरा रोड से सभी 5 ट्रेनों का पुनः संचालन शुरू करने तथा कार्रवाई की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads