हैदराबाद में पीएम मोदी की बड़ी अपील, बोले – “एक साल तक सोना न खरीदें”, ईंधन बचाने पर भी दिया जोर

CG.ई ख़बर


हैदराबाद। ने हैदराबाद में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से खास अपील की है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के असर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश को एक बार फिर कोरोना काल जैसी सावधानियां और व्यवस्थाएं अपनाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आर्थिक संतुलन और संसाधनों की बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक अपनाया था, और अब फिर से उसी दिशा में सोचने की आवश्यकता है।

मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो महीनों से मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने देशवासियों से ईंधन की बचत करने की अपील भी की।

सप्लाई चेन संकट पर चिंता

प्रधानमंत्री ने वैश्विक सप्लाई चेन संकट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि और मिडिल ईस्ट में जारी युद्धों ने दुनियाभर के व्यापार और सप्लाई सिस्टम को प्रभावित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 5 से 6 वर्षों से ऐसे वैश्विक संकटों से निपटने की तैयारी कर रही है और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

3/related/default