CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: आग बुझाने जा रहा फायर ब्रिगेड वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत


धमतरी जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में फायर ब्रिगेड वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुगली थाना क्षेत्र के गट्टासिल्ली मोड़ के पास हुआ, जहां आग बुझाने जा रहा अग्निशमन वाहन एक खड़े तूफान वाहन से जा टकराया।

जानकारी के अनुसार, अग्निशमन वाहन नगरी से बागतराई क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान गट्टासिल्ली मोड़ के पास सड़क किनारे पहले से खड़े तूफान वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में अग्निशमन वाहन चला रहे नगरी निवासी फलेंद्र साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन में मौजूद कंडक्टर राजू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में वाहन संचालन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads