मदरसों में अब अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’, पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

CG.ई ख़बर


Suvendu Adhikari
सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। नए निर्देश के तहत अब सरकारी मॉडल मदरसों से लेकर सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में यह नियम लागू होगा।

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब तक लागू पुराने नियमों और व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार, माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य रहेगा।

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री ने भी इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अन्य सरकारी स्कूलों की तरह अब मान्यता प्राप्त मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाया जाएगा और सभी संस्थानों को इस आदेश का पालन करना होगा।

जारी आदेश के मुताबिक यह नियम सरकारी मॉडल मदरसे (इंग्लिश मीडियम), सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर समान रूप से लागू रहेगा। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

3/related/default