ads 90x728

गुरु-शिष्य रिश्ते को शर्मसार: प्रोफेसर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, शादी तुड़वाने का आरोप, गिरफ्तार


अंबिकापुर | CG ई खबर : 
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से गुरु-शिष्य जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज प्रोफेसर पर अपनी ही छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और उसकी शादी तुड़वाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। राजमोहनी कन्या महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर चन्द्र किशोर कौशल ने शुरुआत में छात्रा से सामान्य बातचीत की, लेकिन अक्टूबर-नवंबर 2025 के दौरान उसकी हरकतें आपत्तिजनक हो गईं। आरोपी प्रोफेसर छात्रा को अश्लील फोटो और अभद्र संदेश भेजने लगा।

पीड़िता द्वारा विरोध करने और नंबर ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शिकायत के बाद भी वह लगातार छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि जब छात्रा की शादी तय हुई, तब प्रोफेसर ने वर पक्ष को गलत और भ्रामक जानकारी देकर रिश्ता तुड़वा दिया।

लगातार प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads