बरपाली गेवरा बस्ती (CG ई खबर) बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 26 बरपाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद प्यारेलाल दिवाकर की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान पार्षद प्यारेलाल दिवाकर ने बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाकर अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे तक यह जीवनरक्षक दवा पहुंचना आवश्यक है।
अभियान को सफल बनाने में आंगनबाड़ी शिक्षिका रामकुमार, सहायिका सपना कुर्रे, मितानिन तुलसी दिवाकर एवं हरतालिन सारथी ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी टीम ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक किया और सुनिश्चित किया कि कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
CG ई खबर अपील
"दो बूंद जिंदगी की" केवल दवा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर पल्स पोलियो अभियान में अवश्य शामिल करें।


