CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

फोटो एडिट कर महिला को बदनाम करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर।
महिला की छवि धूमिल करने और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सक्ती जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु (30 वर्ष) निवासी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने उसकी तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने महिला को बदनाम करने और उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह कृत्य किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 290/2026 दर्ज कर धारा 77 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 67 आईटी एक्ट के तहत जांच शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालखरौदा क्षेत्र में ट्रेस की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

CG ई खबर
आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads