नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना के तहत रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित
बालोद, 04 जून 2026। जिले में किसानों को लाभ पहुंचाने और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड (NMEO-OS) योजना के अंतर्गत मूल्य श्रृंखला भागीदार (Value Chain Partner) के चयन हेतु रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की गई है।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए योजना के तहत रेपसीड एवं सरसों (मस्टर्ड) के प्रमाणित बीजों के 100 प्रतिशत अनुदान पर वितरण के लिए जिले को 100 क्विंटल बीज, 2000 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य तथा 10.50 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार चयनित मूल्य श्रृंखला भागीदार द्वारा किसानों को प्रमाणित बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत मृदा परीक्षण, कृषक प्रशिक्षण, कृषक खेत पाठशाला संचालन तथा कृषक मैपर में पंजीयन जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।
कृषि विभाग ने बताया कि उक्त कार्यों के निष्पादन हेतु प्रतिष्ठित एजेंसियों एवं संस्थाओं से 15 जून 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विभाग ने इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि, बालोद के सूचना पटल तथा बालोद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

