ads 90x728


Ads-Google

अज्ञात कारणों से महिला ने घर में लगाई फांसी, मौत से क्षेत्र में शोक


कोरबा | CG ई खबर | जिला संवाददाता नारायण चंद्राकर


कोरबा 21 जुन : जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर गरम पानी इलाके में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका मोंगरा देवांगन (37 वर्ष) पति संतोष कुमार देवांगन, निवासी संजय नगर गरम पानी, दर्री की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। मृतका अपने दोनों बेटों सिद्धार्थ और अखिलेश के साथ दूसरे बिस्तर पर मोबाइल देखते हुए सो रही थीं।

रात्रि लगभग 1:30 बजे दोनों बच्चों ने अपने पिता संतोष कुमार देवांगन को जगाकर बताया कि उनकी मां पूजा कक्ष में पंखे से लटकी हुई हैं। सूचना मिलते ही संतोष कुमार पूजा कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी को पीले रंग की साड़ी के सहारे सीलिंग फैन से फंदे पर लटका पाया।


परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी पड़ोसियों और रिश्तेदारों को दी गई, जिसके बाद सुबह दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

दर्री थाना पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads