ads 90x728


Ads-Google

जांजगीर में स्कूल का कथित वीडियो वायरल, जांच के निर्देश


जांजगीर-चांपा।
जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित एक शासकीय स्कूल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका की आपत्तिजनक हरकतें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी पूरे मामले की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नवागढ़ ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल का है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालय में इस प्रकार की कथित घटना सामने आने से विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG ई खबर
आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads