CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ


कोरबा, 19 जून 2026।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू सभाकक्ष, कोरबा में अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर ने शामिल होकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, पीएम स्वनिधि योजना तथा जिला खनिज न्यास मद से संचालित विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए पात्रतानुसार पंजीयन कराने का आह्वान किया।


कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचेगा, जब आमजन जागरूक होकर शिविरों में सक्रिय भागीदारी करेंगे।

शिविर के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बैंक ऋण स्वीकृति के चेक वितरित किए गए। वहीं लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

CG ई खबर
आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads