अकलतरा में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट के आरोप में 2 गिरफ्तार

CG.ई ख़बर


अकलतरा।
अकलतरा थाना क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन और वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने एक मित्र के साथ नहर के पास बैठी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि युवती से छेड़छाड़ कर उसका मोबाइल भी लूट लिया गया और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 417/2026 दर्ज कर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम खटोला निवासी बीरू धीवर (30 वर्ष) और ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर (20 वर्ष) को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर होंडा साइन मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन सहित वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में साक्ष्यों के परीक्षण और सुनवाई के बाद ही होगी।

3/related/default