CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

अभियान संवेदना : युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल


रायगढ़।
रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित "अभियान संवेदना" के तहत महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत मिलते ही जोबी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी रमाकांत मांझी की तलाश की गई और उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी घटना के बाद पीड़िता को धमकी देकर फरार हो गया था।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सामान एवं मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि "अभियान संवेदना" के तहत महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाना और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि "महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और कठोर कानूनी कार्यवाही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।"

महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है और अभियान संवेदना के माध्यम से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads