CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

बड़पारा शराब भट्ठी के पास शराब के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट, 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार


रायगढ़, 15 जुलाई।
रायगढ़ शहर के बड़पारा शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगकर एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 373/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश चौहान (19 वर्ष) निवासी चांदनी चौक गांडा पारा, अज्जू बनसदा (35 वर्ष) निवासी चमड़ा गोदाम वार्ड क्रमांक 38 तथा बिट्टू सारथी (25 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 11, चांदनी चौक, फारूकी गली, रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले भी झगड़ा-विवाद करने की प्रवृत्ति के रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अजमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads