CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

पोड़ी दल्हा के सिंघरी तालाब में साढ़े छह फीट का मगरमच्छ पकड़ाया, ग्रामीणों में दहशत


अकलतरा | 18 जुलाई 2026।
जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी दल्हा गांव स्थित सिंघरी तालाब में शनिवार को करीब साढ़े छह फीट लंबे व्यस्क मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजामों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में नदी-नालों और जलाशयों से वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विभाग ने अपील की है कि यदि कहीं मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे मामलों में सतर्क रहने की बात कही।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads