CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा | CG ई खबर | 19 जुलाई 2026

जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला से दोस्ती कर वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने, अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 25 मार्च 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी से पहचान हुई थी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने गुप्त रूप से वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिया।

आरोप है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर आरोपी ने महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया।

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंची, जहां से आरोपी अमल रैन (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी या आपत्तिजनक वीडियो कॉल साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेल करता है, तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads