CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

केसीजी पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा


खैरागढ़।
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से केसीजी पुलिस ने रविवार देर रात खैरागढ़, बाजार अतरिया और पांडादाह क्षेत्र में एक साथ विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। यह अभियान रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक संचालित किया गया।


पुलिस ने खैरागढ़ नगर के बरेठपारा, जमातपारा, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार, धरमपुरा, अमलीपारा, दाऊचौरा, बस स्टैंड, शिव मंदिर रोड, राज फैमिली क्षेत्र, गंजीपारा, रश्मि देवी कॉलोनी, खम्हरिया, इंदिरा आवास सहित पांडादाह और बाजार अतरिया में सघन गश्त की। इस दौरान बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, संवेदनशील स्थानों, लॉज और ढाबों की भी गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने निगरानीशुदा अपराधियों और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही फरार वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गई।

पुलिस ने 4 निगरानीशुदा बदमाशों और 19 गुंडा बदमाशों के घरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कानून का पालन करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी। वहीं देर रात बिना किसी उचित कारण सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया और भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर नहीं घूमने की हिदायत दी गई।

केसीजी पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads