अकलतरा में छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

CG.ई ख़बर


जांजगीर-चांपा, 23 जुलाई 2026।
अकलतरा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को आरोपी संजय कुमार यादव (42 वर्ष), निवासी जयरामनगर (खैरा), थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर एवं वर्तमान निवासी थाना रोड, अकलतरा, ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता की शिकायत पर अकलतरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

3/related/default