CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.210 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


सरिया/सारंगढ़।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 210 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 3 लाख 10 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बरगढ़ से अवैध गांजा लेकर दो व्यक्ति ग्राम कंचनपुर (सरिया) के रास्ते सारागांव, जांजगीर-चांपा की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर सरिया पुलिस टीम ने ग्राम कंचनपुर बैरियर के पास घेराबंदी कर स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 8076 पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान महिला के थैले से गांजे के 3 पैकेट तथा मोटरसाइकिल की डिक्की से 2 पैकेट बरामद हुए। कुल 5 पैकेट खाकी टेप में लिपटे हुए थे। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे का कुल वजन 5 किलो 210 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गांजे के अलावा मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में सरिया थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads