CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नाबालिग से अनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सूचना के चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा


जांजगीर-चांपा।
नाबालिग से अनाचार के मामले में अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रजत दीवान को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं DSP अजाक सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अकलतरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले में सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads