बिलासपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बस में सवार युवती के कब्जे से करीब 58 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम द्वारा नियमित यातायात चेकिंग के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, बलोह फोरलेन लिंक रोड, मल्यावर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा बस की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बस में सवार स्नेहलता पुत्री मुकेश कुमार (22 वर्ष), निवासी कोटखालसा, अमृतसर (पंजाब) के कब्जे से लगभग 58 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में मुकदमा क्रमांक 153/2026, दिनांक 03 अगस्त 2026 को धारा 21 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अब मामले में हेरोइन/चिट्टा की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




