CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

बिलासपुर में कार से 4.523 किलो चरस बरामद, नेपाल निवासी दंपती समेत तीन गिरफ्तार


बिलासपुर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने नेपाल निवासी दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन लोगों के कब्जे से कुल 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32 वर्ष), निवासी लुंबिनी, नेपाल, उसकी पत्नी तथा घनश्याम (25 वर्ष), निवासी गुराण, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में की है। पुलिस ने चरस को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मामले में थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान चरस की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

नशा तस्करों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads