CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

दुर्ग में चॉइस सेंटर विवाद ने लिया खूनी रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला; मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चॉइस सेंटर के संचालन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने अपने छोटे भाई पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद छोटे भाई की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर चोट के चलते छोटे भाई की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई देवेंद्र देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Top Post Ad


Below Post Ad