CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज से 207 किलो गांजा तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार


जशपुर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शारदा केसरवानी (19 वर्ष) और मनीष पासी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जशपुर जिले के चौकी दोकड़ा क्षेत्र में सामने आए 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे थे।

कच्चे आम के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

पूर्व में पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 207 किलो गांजा बरामद किया था। तस्करों द्वारा गांजे को कच्चे आम के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में गांजा, पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नगदी सहित ₹1.13 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई थी।

मामले में एक आरोपी प्रेमनाथ सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है, जबकि शारदा केसरवानी और मनीष पासी फरार थे।

टेक्निकल इनपुट से प्रयागराज पहुंची पुलिस टीम

फरार आरोपियों की तलाश के लिए जशपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद ली। पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाते हुए प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में एंड-टू-एंड विवेचना जारी है और गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जशपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जशपुर पुलिस का अभियान जारी है—नशे के खिलाफ जंग में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Top Post Ad


Below Post Ad