CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का बड़ा खुलासा, 2.07 लाख रुपये का माल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग।
दुर्ग पुलिस ने नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट की बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान विशाल जसवानी निवासी सिंधी कॉलोनी, दुर्ग और निखिल साहध्वनी निवासी मोहन नगर, दुर्ग को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद की गई।

पुलिस ने बरामद सिगरेट को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Top Post Ad


Below Post Ad