गांजा तस्करी का खुलासा: 9.295 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.295 किलो गांजा, नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अवैध गांजा परिवहन की सूचना मिलने के बाद वाहनों की नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सरसीवां से कोरबा की ओर जा रही एक संदिग्ध एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BV 7563 को रोककर जांच की गई।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम विजय कुमार पालकर बताया, जबकि पीछे बैठी महिला की पहचान रंजीता दुबे के रूप में हुई। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो एक्टिवा की सीट के नीचे से दो पैकेट गांजा बरामद हुए। इसके अलावा महिला के बैग की जांच करने पर उसमें रखे तीन पैकेटों में गांजा मिला।

महिला आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पदमपुर से गांजा लेकर आ रही थी। पुलिस ने कुल 9.295 किलो अवैध गांजा, चेकबुक और नकदी रकम जब्त की है।

मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

3/related/default