सहायक 6 उपनिरीक्षकों का तबादला, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया आदेश

CG.ई ख़बर


CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल

कोरबा, 04 अगस्त। जिला पुलिस बल के अंतर्गत विभिन्न थाना और चौकी में पदस्थ 6 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थाना चौकियों में सेवाएं दे रहे सहायक उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


3/related/default