कांकेर। उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.235 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली कांकेर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को कांकेर बाईपास स्थित आवासपारा, मनकेशरी चौक के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने हुंडई एस्टर कार में सवार दो संदिग्धों को रोककर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 20.235 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस ने सुभम मांढरे (20 वर्ष) और समीर पीलारे (22 वर्ष), दोनों निवासी गढ़चिरौली, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन, ₹1,170 नगद और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई। पुलिस ने बरामद गांजा, वाहन, मोबाइल और नगदी समेत कुल ₹6,52,580 की संपत्ति जब्त की है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना पुलिस अपराध हेल्पलाइन 94791-... पर दी जा सकती है।


