CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

पाली क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 35 वर्षीय किसान हेमंत कंवर की मौत


पाली, कोरबा।
कोरबा जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिटियाखार में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में धान की निराई-गुड़ाई का काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान ग्राम लिटियाखार निवासी हेमंत कंवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत कंवर शनिवार दोपहर अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज गर्जना के साथ खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से हेमंत गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में हेमंत को उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हेमंत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि वे परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दुखद घटना से गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक किसान के परिवार को शासन के प्रावधानों के अनुसार आपदा राहत राशि एवं मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

(CG ई खबर | कोरबा जिले की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें)


Top Post Ad


Below Post Ad

Ads

ads