CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद; दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस


रायपुर।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से रायपुर में रहकर मैकेनिक का काम कर रहा था। उसे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और जांच के लिए अभियान चलाया गया था। इसी दौरान शेख रेहान पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस को उसके संजय नगर इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर शेख रेहान को गिरफ्तार कर लिया।

भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड मिलने से बढ़े सवाल

पुलिस ने आरोपी के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड मिलने की बात कही है। अब पुलिस इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये दस्तावेज उसे कैसे और किन परिस्थितियों में प्राप्त हुए।

पुलिस युवक से उसके भारत आने, रायपुर में रहने, मैकेनिक का काम करने और भारतीय दस्तावेज तैयार होने से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad


Below Post Ad

Ads

ads