सीतापुर। थाना सीतापुर क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा क्षेत्र में संभावित स्थानों पर जांच करते हुए करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया।
पुलिस के अनुसार, फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय के आधार पर मामले में संदेहियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेहियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ाया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने एक संदेही/आरोपी के घर पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उठाईगिरी की घटना में गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों और शेष संपत्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।





