CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

ऑटो सवार युवती को जबरन ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर।
तारबहार थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर जबरन दूसरी जगह ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पीड़िता इलेक्ट्रॉनिक ऑटो क्रमांक CG 10 BU 9563 में सवार होकर कुंदन पैलेस गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी करन दरमे ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन ऑटो में बैठाया और एफसीआई चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-03 के पास ले गया।

पुलिस के मुताबिक, वहां आरोपी ने युवती को डराने-धमकाने के बाद उसका मुंह हाथ से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना तारबहार में आरोपी के खिलाफ धारा 64, 138 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन दरमे, पिता जवाहर सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads