CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दर्री में सड़क किनारे दुकानों के सामने लगे सेट हटाए गए, निगम की कार्रवाई


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा। नगर पालिक निगम दर्री क्षेत्र में सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के खिलाफ निगम अमले ने कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के सामने सड़क की सीमा तक लगाए गए अतिरिक्त सेट, शेड और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान उन हिस्सों को खाली कराया गया, जिनके कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। निगम अमले ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार का अस्थायी या स्थायी अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।

निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानों के सामने लगे अतिरिक्त सेट हटाए गए और सड़क किनारे का हिस्सा खाली कराया गया। निगम का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखना और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।


अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads