CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दर्री में श्री बाल गणेश उत्सव समिति ने श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गणेश प्रतिमा विसर्जन


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर — सरस्वती मरकाम)

कोरबा/दर्री। श्री बाल गणेश उत्सव समिति दर्री द्वारा गणेश उत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

विसर्जन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक प्रिय गायक विशु श्रीवास, के रूप में भक्ती गीत गाते हुए लोगो का मनोरंजन और भक्तिगीत मे आंदामय किए पुरे दर्री क्षेत्र को। उनके साथ राहुल त्रिपाठी, कोमल सोनी, सोनू सोनी, ललित करण, सुमित, अविनाश, आर्यन, विक्की, रवि एवं रमेश सहित समिति के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।



गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ भगवान श्री गणेश को भावभीनी विदाई दी। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

श्री बाल गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित इस विसर्जन कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का संदेश देखने को मिला। समिति सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।




Top Post Ad

Below Post Ad

ads