CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

ज्ञान भारती विद्यालय गेवरा बस्ती में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने


गेवरा बस्ती/कोरबा, 3 सितंबर 2026।
ज्ञान भारती विद्यालय, गेवरा बस्ती में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों के आकर्षक रूप ने पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए बच्चों का तिलक लगाकर एवं पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की याद दिलाते हुए झूला झुलाया गया। नन्हे बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उत्साह को देखकर विद्यालय का वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो वृंदावन की झलक विद्यालय परिसर में साकार हो गई हो।


जन्मोत्सव के दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के भक्ति गीतों एवं संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर ज्ञान भारती विद्यालय के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं हेड मास्टर श्रीमती निर्मला जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेहुला, पूर्णिमा अघरिया, कृष्ण प्रसाद, नेहा, निर्मलजीत, कांक्षा, प्राची, श्वेता, पूर्णिमा, रेणुका, प्रियंका, रंजीता, मुस्कान सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहभागिता निभाई।


विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, प्रेम, करुणा, सद्भाव और धर्म के संदेश से परिचित कराने का प्रयास किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads