जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत नरियरा स्थित JSW प्लांट के CHP स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट सहित अन्य स्क्रेप सामग्री चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अश्वनी कुमार बंजारे ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि JSW प्लांट के CHP स्क्रेप एरिया में रखे लोहे के कॉलम स्पेश प्लेट, गैसेंट प्लेट, स्क्रेप्ड मटेरियल एवं एलईडी लाइट सहित करीब ₹85,000 की सामग्री चोरी हो गई है।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे की प्लेट, अनुमानित कीमत ₹10,000 बरामद की गई।
पुलिस ने चोरी के मामले में प्रियांशु साहू, पिता महेन्द्र पाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी भैसो वार्ड क्रमांक 11, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया। आरोपी को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

