छत्तीसगढ़ / कोरबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस बल में पदस्थ छह कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, भापुसे द्वारा जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से नई जगह पदस्थ किया गया है। आदेश में निम्नानुसार पदस्थापना परिवर्तन किया गया है—
| क्र. | कर्मचारी | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|---|---|---|---|
| 1 | प्रआर 199 संतोष कुमार सिंह | थाना यातायात | चौकी कोरवी |
| 2 | प्रआर 320 सुधांशु शर्मा | चौकी कोरबी | थाना यातायात |
| 3 | आरक्षक 405 गोपीराम दिव्य | थाना यातायात | थाना श्यांग |
| 4 | आरक्षक 507 अमरनाथ सतनामी | थाना श्यांग | थाना यातायात |
| 5 | आरक्षक 570 बलबीर यादव | थाना यातायात | चौकी मोरगा |
| 6 | आरक्षक 745 संजय कुमार साहू | चौकी मोरगा | थाना यातायात |
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी संबंधित कर्मचारियों को आदेश का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
यह आदेश 29 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जिला-कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को भी भेजी गई है।


